थाना सिधारी
मा0 न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर घर पर रहने वाला जिला बदर अपराधी गिरफ्तार
दिनांक 26.10.2023 को उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ मय हमराह को सूचान मिली कि आपके थाने का जिला बदर अपराधी अभिषेक गुप्ता उर्फ निरहुआ पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी ग्राम मुण्डा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ जिसे एडीएम न्यायालय द्वारा दिनांक 10-10-23 को जिलाबदर घोषित किया गया था, वह मा0 न्यायालय के आदेशो की अवहेलना कर अपने घर पर ही मौजूद है। इस सूचना पर उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ मय हमराह द्वारा अभियुक्त अभिषेक गुप्ता उर्फ निरहुआ पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी ग्राम मुण्डा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को उसके घर ग्राम मुण्डा से समय करीब 18.10 बजे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 417/23 धारा 10 गुण्डा निवारण अधि0 थाना सिधारी पर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0 417/23 धारा 10 गुण्डा निवारण अधि0 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1-मु.अ.स. 138/21 धारा 380/411/457 भादवि थाना कन्धरापुर आजमगढ़
2-मु.अ.स. 4/22 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़
3-मु.अ.स. 4/22 धारा 147/148/149/307/382/411/414/420/467/468/471 भादवि थाना सिधारी आजमगढ़
4-मु.अ.स. 32/23 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
5-मु.अ.स. 289/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सिधारी आजमगढ़
6-मु.अ.स. 314/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
7-मु.अ.स. 355/22 धारा 323/504 भादवि व 3(1)द, 3(1) ध, 3(2) VA SC/ST ACT थाना सिधारी आजमगढ़
8-मु.अ.स. 417/23 धारा 10 गुण्डा अधिनियम थाना सिधारी आजमगढ़
अभियुक्त का नाम पता-
अभिषेक गुप्ता उर्फ निरहुआ पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी ग्राम मुण्डा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
का. सिद्धार्थ गोड़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।






