आजमगढ़ : श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बैरियर व पुलिस प्रबन्धन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

आज दिनांक 13.01.2024 को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक मऊ अवीनाश पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आजमगढ़ संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोडी, क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्रा द्वारा जनपद आजमगढ़ व मऊ सीमा दोहरी घाट मुख्य मार्ग व चौराहों पर श्रद्धालुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के आगमन/प्रवास तथा प्रस्थान हेतु समुचित सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थों को पिकेट/बैरियर व पुलिस प्रबन्धन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।