भदोही: जनपदीय पुलिस द्वारा समस्त थानों, पुलिस लाईन्स व पुलिस कार्यालय की, की जा रही साफ-सफाई

अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा, उत्तर प्रदेश दिवस एवं राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत भव्यता एवं स्वच्छता हेतु चलाए जा रहा विशेष अभियान
◆जनपदीय पुलिस द्वारा समस्त थानों, पुलिस लाईन्स व पुलिस कार्यालय की, की जा रही साफ-सफाई
◆समस्त थाना, पुलिस लाईन्स व कार्यालयों को प्रकाश से किया जाएगा सुसज्जित

दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रभु श्री राम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा, दिनांक 24 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश दिवस एवं दिनांक 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत “भव्यता एवं स्वच्छता हेतु” दिनांक 14.01.2024 से 21.01.2024 तक स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
आज दिनांक 14.01.2024 को विशेष स्वच्छता अभियान के शुभारंभ अवसर पर डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन व श्री राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों, पुलिस लाईन्स व पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए थाना, शाखा व पुलिस लाईन की साफ-सफाई की गई। सफाई अभियान में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया व अपने अपने नियुक्ति थाना/चौकी/कार्यालयों/आवासीय बैरकों/मेस शौचालय इत्यादि की साफ-सफाई की गयी तथा वहां लगे कूलर, पंखों, कम्प्यूटर इत्यादि की साफ सफाई कर परिसर के आसपास कचरों को हटाकर उनका निपटान कराया गया।
दिनांक 22 जनवरी से 26 जनवरी के बीच जनपद के समस्त पुलिस थानों, पुलिस कार्यालय व पुलिस लाईन्स को प्रकाश से सुसज्जित किया जाएगा।