आगामी श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय आजमगढ़ व जनपद के समस्त थानों पर चलाया गया स्वच्छता का विशेष अभियान
आगामी श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दृष्टिगत शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद के समस्त अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारी गणों को उक्त कार्यक्रम के तहत दिनांक- 14.01.2024 से दिनांक-21.01.2024 तक स्वच्छता का विशेष अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में आज दिनांक- 14.01.2024 को पुलिस लाईन्स, पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं व जनपद के समस्त थानों पर स्वच्छता का विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई करायी गयी।






