आजमगढ़: चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार; सामान बरामद

थाना दीदारगंज
चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार; सामान बरामद
पूर्व की घटना- दिनांक 12.01.2024 को वादिनी मुकदमा मंजू यादव पत्नी अखिलेश यादव ग्राम सरावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त चन्द्रेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव ने वादिनी के 02 जोडी पाजेव व 01 जोडी पायल को चुरा लिया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 10/24 धारा 380 भादवि0 बनाम चन्द्रेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव ग्राम सरावां थाना दीदारगंज जनपद पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
आज दिनांक 14.01.2024 को चोरी का अनावरण किया गया मय चोरी की माल व दो अभियुक्तव एक बालअपचारी गिरफ्तार किया गया दो अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 14.01.2024 को उ0नि0 करमुल्ला अली मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. चन्द्रेश यादव स्व0 दूधनाथ यादव निवासी सरांवा पोखरा थाना दीदारगंज जनपद आजगमढ़ उम्र लगभग 38 वर्ष व उसके 02 साथियों 2. शैलेन्द्र सोनकर पुत्र रामसकल सोनकर ग्राम पल्थी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष, 3. बाल अपचारी को नहरगंज तिराहा ग्राम सरावां से समय करीब 7:30 बजे गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 02 जोडी पाजेव व 01 जोडी पायल बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त चन्द्रेश यादव ने बताया कि दिनाक 12/01/24 को हम लोगों ने सरांवा पोखरा मंजू यादव के घर मे चोरी किया था। जो जेवरात आप लोगों ने पकड़ा है वह मंजू यादव के घर से चोरी किये थे जिसे हम लोग बेचने के लिए ले जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया गया ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 10/24 धारा 380/411 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
1. चन्द्रेश यादव स्व0 दूधनाथ यादव निवासी सरांवा पोखरा थाना दीदारगंज जनपद आजगमढ़ उम्र लगभग 38 वर्ष
2. शैलेन्द्र सोनकर पुत्र रामसकल सोनकर ग्राम पल्थी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष
3. बाल अपचारी
बरामदगी– 02 जोड़ी पाजेव, 01 जोड़ी पायल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार थाना दीदारगंज आजमगढ़।
2. उ0नि0 करमुल्ला अली थाना दीदारगंज आजमगढ़।
3. हे0का0 गुलाब यादव थाना दीदारगंज आजमगढ़।
4. का0 तनवीर आलम, थाना दीदारगंज आजमगढ़।
5. का0 सुमीत यादव थाना दीदारगंज आजमगढ़।