आजमगढ़ : हीरा ईंट/भठ्ठा से 11 पुरुष व 07 महिला कुल 18 महिला/पुरुष मजदूरों को बन्धुआ श्रम से मुक्त कराया गया ।

दिनांक 19.03.2024 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी एएचटीयू आजमगढ़ के मार्गदर्शन में जनपद में बन्धुआ श्रम की रोकथाम के क्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी देवेन्द्र सिंह आजमगढ़ द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू को जरिये दूरभाष सूचना दी गयी कि थाना क्षेत्र अतरौलिया के ग्राम दारुपुर पो0 अतरैट जनपद आजमगढ़ में ब्रिक फील्ड मार्का हीरा ईंट/भठ्ठा पर कुछ मजदूरों को ईंट/भठ्ठा मालिक जितेन्द्र यादव पुत्र स्व0 सत्यदेव यादव द्वारा बन्धक बनाकर मजदूरी कराया जा रहा है । उक्त सूचना पर थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकंग यूनिट व श्रम विभाग की संयुक्त टीम व उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर आजमगढ़ द्वारा ग्राम दारुपुर थाना क्षेत्र अतरौलिया जनपद आजमगढ़ पहुंच कर ब्रिक फील्ड मार्का हीरा ईंट/भठ्ठा से 11 पुरुष व 07 महिला कुल 18 महिला/पुरुष मजदूरों को बन्धुआ श्रम से मुक्त कराया गया । मौके पर अवमुक्त कराये गये महिला/पुरुष मजदूरों को उनके इच्छानुसार ईंट/भठ्ठा मालिक द्वारा मजदूरी व किराया-भाड़ा कुल 10000/- रुपये नगद दिलवाया गया तथा निजी वाहन से उक्त मजदूरों को उनके घर बिलासपुर, छत्तीसगढ़ वापस भेजा गया । मौके पर श्रमप्रवर्तन अधिकारी द्वारा उक्त ईंट/भठ्ठा मालिक जितेन्द्र यादव पुत्र स्व0 सत्यदेव यादव ग्राम दारुपुर पो0 अतरैट तहसील बूढ़नपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अधिनियम का उल्लंघन करने के संबंध में नोटिस जारी किया गया । संयुक्त टीम द्वारा भट्ठा मालिक/ सेवायोजकों को भविष्य में बन्धुआश्रम न कराने हेतु हिदायत दिया गया ।
बालश्रम उन्मूलन अभियान टीम-
1. श्री देवेन्द्र सिंह, श्रमप्रवर्तन अधिकारी आजमगढ़ मय टीम ।
2. श्री विशाल श्रीवास्तव, श्रमप्रवर्तन अधिकारी आजमगढ़ ।
3. श्री अभय राज मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू आजमगढ़ ।
4. आरक्षी आशीष प्रताप सिंह थाना एएचटीयू आजमगढ़ ।
5. म0आ0 सुप्रिया पाल थाना एएचटी आजमगढ़ ।