मऊ : पुलिस लाइन के सभागर कक्ष में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत श्री पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा श्री अखिलेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ व श्री इलामारन जी, पुलिस अधीक्षक मऊ के साथ जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गई
आज दिनांक 21.03.2024 को मऊ पुलिस लाइन के सभागर कक्ष में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत श्री पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी द्वारा श्री अखिलेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ व श्री इलामारन जी, पुलिस अधीक्षक मऊ के साथ जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गई। इस दौरान आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आमजन से पुलिस के सहयोग तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की गयी। साथ ही साथ महौल बिगाड़ने वाले अवांछनीय तत्वों के सम्बन्ध मे पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की गयी। इस दौरान काफी संख्या में जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे।






