आजमगढ़: अवैध असलहा, कारतूस व बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना अतरौलिया
अवैध असलहा, कारतूस व बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
आज दिनांक 05.04.2024 को उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराह द्वारा कनैला नहर पुलिया से चेकिंग के दौरान अभियुक्त आबिद अहमद उर्फ पप्पू पुत्र लुटन अहमद निवासी मानपुर चितबडांगांव थाना चितबडां गांव जनपद बलिया को 01 देशी तमन्चा, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 520/- रू0 व मोटर साइकिल के साथ समय करीब 07:25 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-109/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया तथा मोटर साइकिल को सीज किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 109/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- आबिद अहमद उर्फ पप्पू पुत्र लुटन अहमद निवासी मानपुर चितबडांगांव थाना चितबडां गांव जनपद बलिया व उम्र-25 वर्ष।
आपराधिक इतिहास– मुकदमा उपरोक्त
बरामदगी– 01 देशी तमन्चा, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 520/- रू0 व 01 मोटर साइकिल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम– उ0नि0 संतोष कुमार, का0 धन्नू यादव, का0 चन्द्रभूषण उपाध्याय थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।