थाना- जीयनपुर
किशोरी को भगाने में सहयोग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना– दिनांक 27.04.2022 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि मेरी पुत्री दिनांक 15/04/2022 को परीक्षा देने स्कूल गयी थी अभी तक वापस नही आयी जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 213/2022 धारा 363 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
➡ विवेचना के क्रम में प्रकाश में आया कि अभियुक्त 1. महिकेश पुत्र हरिनाथ निवासी ग्राम बासूपार बनकट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ने अभियुक्त 2.लालचन्द पुत्र पुनवासी निवासी सर्फुद्दीनपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर के सहयोग से वादिनी की लडकी को भगाया था। अभियुक्त महिकेश को पूर्व में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तारी का विवरण– आज दिनांक 05.04/2024 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त लालचन्द पुत्र पुनवासी निवासी सर्फुद्दीनपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर को मुबारकपुर तिराहा से समय करीब 19:20 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त- लालचन्द पुत्र पुनवासी निवासी सर्फुद्दीनपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 33वर्ष।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 213/2022 धारा 363/366/368/376भादवि व 5(M)/6 पाक्सो एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, हे0का0 केश्वेन्द्र प्रताप सिंह, का0 प्रदीप गुप्ता थाना जीयनपुर आजमगढ़।






