आजमगढ़: अवैध तमन्चा करातूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना तहबरपुर
अवैध तमन्चा करातूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

दिनाँक 13.04.2024 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मय हमराह को सूचना मिली कि 01 व्यक्ति अवैध तमन्चा कारतूस के साथ सेमरी से करियाबर की तरफ आ रहा है । इस सूचना पर उ0नि0 राजेन्द्र मय हमराह द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय करियावर से अभियुक्त अबुसाद पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम नैपुरा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष को 01 देशी तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ समय करीब 19.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 91/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 91/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- अबूसाद पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम नैपुरा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
बरामदगी- 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, हे0का0 प्रवीण सिंह, हे0का0 कपिल देव पाल थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।