मऊ-11 भूमाफियाओं पर एफआईआर

संवाददाता- विजय कुमार, मऊ

 

मऊ जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सहादतपुरा मुहल्ला के स्वेदशी काटन मिल रोड पर स्थित शिक्षा विभाग कालोनी में भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया था। जिलाधिकारी ने जांच कर 11 भूमाफियाओं के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही करने का आदेश दिया। चिन्हित भूमाफियाओं में दो जिले के प्राइवेट चिकित्सक भी सामिल है। दरअसल शिक्षा विभाग के राजगीय पुस्तकालय का निरीक्षण करते के लिए एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी गये हुये थे। उस समय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी को मिला। जिसके बाद जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने शिकायत पर कार्यवाही करते हुए शिक्षा विभाग की भूमि से अवैध कब्जे को मुक्त कराया। इसके साथ ही कब्जा करने वालों के खिलाफ जांच कर के दो चिकित्सकों सहित 11 भूमाफियाओं को चिन्हित किया गया। जिसके खिलाफ शिक्षा विभाग ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। जिसमें सुशीला, बदामी, निधी, कृष्ण कुमार, अनीता राय, शारदा, विद्यावती सिहं, डा. अजय सिहं, निर्मला, डा. संजय सिहं और मनोज सिहं सामिल है। इस कार्य़वाही से नगर के अवैध कब्जे दारों में हङकंप मचा हुआ है। इस पुरे मामलें पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले शिक्षा विभाग के राजगीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। उस दौरान वहा पर अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आय़ा। जिसके बाद वहा से अवैध कब्जे से शिक्षा विभाग की भूमि को मुक्त कराया गया। साथ ही चिन्हित कर 11 भूमाफियाओं पर शिक्षा विभाग द्वारा केस दर्ज कराया गया है