आजमगढ़- आइडियल जर्नलिस्ट असोसिएशन का हुवा गठन

ब्यूरो रिपोर्ट, आजमगढ़ 

आजमगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई इसमें निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाए तथा जिला कार्यकारिणी के ऊपर नियंत्रण हेतु एक निगरानी समिति का भी गठन किया जाए। जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र द्वारा एक प्रस्ताव रखा गया कि जिलाध्यक्ष का पद 3 वर्षों के लिए ही हो। इस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। यह निर्णय लिया गया कि एक जिलाध्यक्ष केवल दो कार्यकाल तक ही अपनी सेवा दे सकता है। तत्पश्चात वह जिलाध्यक्ष का पद नहीं ले सकता। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के लिए 11 लोगों को रखने की भी सहमति हुई। इसमें जिलाध्यक्ष के साथ अन्य पद सृजित किए गए जिसमें अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलाकांत शुक्ला, महामंत्री मक़सूद अहमद, मीडिया प्रभारी अमित खरवार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष मनोज पांडे का मनोनयन किया गया। इसके साथ ही अन्य  तहसील अध्यक्ष  के नाम की भी घोषणा हुई|