Chandauli : पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी श्री मोहित गुप्ता द्वारा नवनिर्मित महिला थाने का किया गया निरीक्षण
प्रेस नोट दिनांक-12.11.2024 जनपद चंदौली
पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी श्री मोहित गुप्ता द्वारा नवनिर्मित महिला थाने का किया गया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे की अगुआई में आईजी रेंज महोदय ने किया थाना अलीनगर में अभिलेखों व परिसर का निरीक्षण कर सम्बंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश.
चंदौली- श्री मोहित गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी महोदय द्वारा श्री आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चंदौली के साथ नवनिर्मित महिला थाने का निरीक्षण किया गया। नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता को परखा गया इसके पश्चात थाना अलीनगर के कार्यालय, भोजनालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बैरक, शौचालय, हवालात व थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। इसमें थाना कार्यालय में सभी अभिलेखों का अवलोकन किया गया, जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज शिकायतों का निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में खड़े वाहनों को अपराध के क्रमानुसार खड़ी कर नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया गया। मालखाने का निरीक्षण कर मालखाना मुहर्रिर को माल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर रिस्पांस टाइम कम करने हेतु निर्देश दिया गया। तत्पश्चात पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। ग्राम चौकीदारों के साथ गोष्ठी कर उचित निर्देश दिया गया। थाना समाधान दिवस पर जनता की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अलीनगर विनोद कुमार मिश्रा को निर्देशित किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर, विनोद कुमार मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।






