TV 20 NEWS || SONBHADRA || मिशन शक्ति के विशेष अभियान ( फेज-05 ) के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं/बालिकाओं को सोनभद्र पुलिस व उत्तर प्रदेश महिला आयोग के सदस्य द्वारा किया गया जागरूक

प्रेस नोट
जनपद सोनभद्र
दिनांक 13.11.2024
मिशन शक्ति के विशेष अभियान ( फेज-05 ) के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं/बालिकाओं को सोनभद्र पुलिस व उत्तर प्रदेश महिला आयोग के सदस्य द्वारा किया गया जागरूक
उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं, सहायता हेतु महिला हेल्पलाइन नम्बर अथवा थाने की महिला हेल्प डेस्क पर सम्पर्क करें
महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा दण्डनीय अपराध है
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद सोनभद्र के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओ/बालिकाओं को विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों व शासन द्वारा  चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरुक किया जा रहा है। आज दिनांक 13.11.2024 को उत्तर प्रदेश महिला आयोग के सदस्य एवं महिला थाना पुलिस संयुक्त रुप से जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय रावर्टसगंज में तथा समस्त थानों की महिला बीट अधिकारी द्वारा अपने थाना क्षेत्र में चौपाल का आयोजन कर जनजागरूकता अभियान चलाया गया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया ।