बैंककर्मी का आरोप है कि वह स्पा सेंटर में मसाज कराने पहुंचा था, जहां कपड़े चेंज करने के दौरान सीक्रेट कैमरे से उसका वीडियो बना लिया गया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू हो गया। बैंककर्मी ने बताया कि वह स्पा सेंटर संचालिका को अब तक करीब तीन लाख रुपये दे चुका है। इसके बावजूद उससे लगातार रुपयों की मांग की जा रही है। अब वो पांच लाख रुपये मांग रही है। पीड़ित युवक ने कहा- स्पा सेंटर संचालिका उसे फोन कर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी दे रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा- शहर में बिना लाइसेंस के बहुत से स्पा सेंटर संचालित हैं। स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट चलने के भी आरोप लगे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बैंककर्मी ने कहा- मैं उन लोगों के टॉर्चर से परेशान हो गया था। रोज मुझे धमकियां मिल रही थीं। मेरे पास इतने रुपये भी नहीं बचे हैं। बावजूद इसके वो मुझसे पांच लाख की और डिमांड कर रहे थे। मैं चाहता हूं कि मेरे तीन लाख रुपये भी मुझे वापस दिलवाने में पुलिस मदद करे।