थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 राशि गोवंश (गाय) व 01 अदद नवजात बछड़ा व 01 अदद पिकअप वाहन सं. UP 60 BT 7125 बरामद हुआ ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर महोदय के पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.12.24 को थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम के निरीक्षक अपराध श्री नरेश कुमार मलिक मय हमराहीगण के रोकथाम जुर्म जरायम, अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे नगरा मोड़ कस्बा सिकन्दरपुर में मामूर होकर चेकिंग की जा रही थी कि कुछ देर बाद पिकअप वाहन सं. UP60 BT 7125 नगरा मोड़ की तरफ आते हुए दिखायी दी कि रोकने का इशारा किया तो गाड़ी मे बैठे व्यक्ति गाड़ी को पीछे मोड़ कर उतर कर भागना चाहे कि पुलिस टीम द्वारा दोनो व्यक्तियो को आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। दोनो व्यक्तियो से बारी बारी नाम पता पूछा गया तो 1.वकील कुमार राम पुत्र हीरालाल राम निवासी गंगापुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष 2. इन्द्रजीत यादव पुत्र बब्बन यादव निवासी रामगढ़ तिलिया टूक थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष बताया तथा पिकअप वाहन UP60BT7125 का पीछे का डाला खोलकर देखा तो 02 राशि गाय पास में दबी हुयी 01 अदद नवजात बछड़ा बरामद हुआ। उपरोक्त पकड़े गये व्यक्तियों से सख्ती से पुनः पूछताछ किया गया तो दोनो बताये कि हम लोग गोवंश छपिया से लाकर बध हेतु बिहार ले जाते हैं अभियुक्तगणों का यह कार्य धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अपराध बताते हुये समय करीब 06.00 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामद गायो को पिकप से उतारकर उनको चारा पानी की व्यवस्था कराया गया बरामद वाहन का कागजात मांगने पर नही दिखा सके उपरोक्त वाहन को धारा 207 MV ACT मे सीज किया गया। जिसमें विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु.अ.सं. 378/2024 धारा 3/5A/8 गोबध नि0अ0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना सिकन्दरपुर, बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. वकील कुमार राम पुत्र हीरालाल राम निवासी गंगापुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष
2. इन्द्रजीत यादव पुत्र बब्बन यादव निवासी रामगढ़ तिलिया टूक थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष
बरामदगी-
1. 02 राशि गोवंश (गाय) व 01 नवजात बछड़ा
2. 01 अदद पिकअप वाहन UP 60 BT 7125 अन्तर्गत गोबध नि0अ0, धारा 207 एमवी एक्ट में सीज
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. नि0अ0 नरेश कुमार मलिक थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
2. उ0नि0 ज्ञान प्रकाश तिवारी थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
3. उ0नि0 शिवम कुमार वर्मा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
4. उ0नि0 मोनी पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
5. हे0का0 राकेश यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
6. का0 आयुष सिंह थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
7. का0 देवा साहनी थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
8. का0 कृष्णा चौधरी थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
9. का0 कृष्णा यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
10. का0 दीपक कुमार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया