*TV 20 NEWS || AZAMGARH : उप-निरीक्षक से पदोन्नत होकर बने निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी बधाई*
उप-निरीक्षक से पदोन्नत होकर बने निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी बधाई।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप जनपद आजमगढ़ के पुलिस उप-निरीक्षक जयप्रकाश सीसीटीएनएस कार्यालय आजमगढ़ को पुलिस निरीक्षक सीसीटीएनएस कार्यालय आजमगढ़ के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी, जिसके क्रम में आज दिनांक- 10.02.2025 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय आजमगढ़ में उप-निरीक्षक (सीसीटीएनएस कार्यालय) जयप्रकाश के कंधों पर तीन स्टार लगाकर बधाई दी गयी।






