TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना-दीदारगंजः- दुष्कर्म का 01 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 10.02.2025 को वादी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी की भतीजी को दिनांक 07.02.2025 को सुबह 4.30 बजे अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र स्व0 अनिल यादव ग्राम पाईन्दापुर थाना दीदारगंज आजमगढ बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 23/25 धारा 87,137(2) BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीडिता की बरामदगी, बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पास्को एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 25.02.2025 को उ0नि0 करमुल्ला अली मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सौरभ यादव पुत्र स्व0 अनिल यादव ग्राम पाईन्दापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ उम्र 19 वर्ष को पल्थी बाजार से समय करीब 9.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
01. सौरभ यादव पुत्र स्व0 अनिल यादव ग्राम पाईन्दापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ
पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
01. मु0अ0स0 23/25 धारा 87,137(2), 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पास्को एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।