*TV 20 NEWS || AZAMGARH : कोर्ट में विचाराधीन दलित की जमीन पर दबंगों का कब्जे का प्रयास, विरोध करने पर दी जातिसूचक गालियां*
कोर्ट में विचाराधीन दलित की जमीन पर दबंगों का कब्जे का प्रयास, विरोध करने पर दी जातिसूचक गालियां
आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली में न्यायालय में विचाराधीन एक पुस्तैनी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। जब पीड़ित दलित युवक अवधेश ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उसे सरेआम जातिसूचक अपशब्द कहे और मारपीट पर आमादा हो गए।
पीड़ित के अनुसार, नरौली-मऊ रोड पर स्थित उसकी जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद विपक्षी कुछ दबंगों के साथ आए और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। पीड़ित द्वारा रोकने पर दबंगों ने गाली-गलौज की, जिससे भयभीत होकर पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी।
थाने के नजदीक मामला होने के कारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पीड़ित अवधेश ने सिधारी थाने में लिखित तहरीर देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।






