*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ : जबरन जमीन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है पड़ोसी, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार*

आजमगढ़ : पड़ोसी पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने मंगलवार के दिन पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग किया।
पीड़ित सदाबृज यादव पुत्र स्वर्गीय मजनू यादव ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी अपराधी प्रवृत्ति का है। पड़ोसी ने उसके पिता स्वर्गीय मजनू यादव से 2016 में एक जमीन बैनामा कराया था। जिसमें दो लाख रुपए दो माह का मौका देकर बाकी लगा दिया उसे अब तक नहीं दिया। अब उनका पड़ोसी चक के पूर्व बैनामासुदा जमीन को छोड़कर पश्चिम की तरफ की जमीन को जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इस सिलसिले में पीड़ित ने पुलिस चौकी गंभीरपुर पर 28 जनवरी 2025 को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद 15 फरवरी 2025 को पड़ोसी ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए जमीन कब्जा करने का प्रयास किया तब 112 नंबर पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। इतना ही नहीं पड़ोसी ने मेरे ऊपर चोरी का झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग किया।