*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना कन्धरापुर: धोखाधड़ी में 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्ता गिरफ्तार*
प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 26.03.2025, जनपद आजमगढ़
हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 26.03.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना कन्धरापुर: धोखाधड़ी में 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्ता गिरफ्तार।
पूर्व की घटना का विवरण-
अवगत कराना है कि दिनांक 16.04.2021, आवेदक श्रीमती डाली मिश्रा (BEO बिलरियागंज) खण्ड शिक्षाधिकारी बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ पता ग्राम गौसपुर (जैनापुर), पोस्ट सेखकला जनपद अम्बेडकरनगर उपस्थित थाना आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि स0अ0प्रा0वि0 शोधनपट्टी रेखा सिंह द्वारा चयन/नियुक्ति के समय प्रस्तुत किये गये शपथ पत्र, प्रमाण पत्र यथा शैक्षिक/प्रशिक्षण सम्बन्धी उपाधियां/जाति प्रमाण पत्र/बिकलांग प्रमाण पत्र/स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रित सम्बन्धित प्रमाण पत्र/भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र की स्वहस्ताक्षरित प्रतियां जांचोपरान्त झूठी/कूट रचित या अन्य कारण से त्रुटि पूर्ण पाये जाने के सम्बन्ध मे दाखिल किये जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/2021 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 बनाम श्रीमती रेखा सिंह पुत्री अवधेश कुमार सिंह 443 सिविल लाईन कोतवाली जनपद- आजमगढ़ स0अ0प्रा0वि0शोधनपट्टी शि0क्षे0बिलरियागंज जनपद- आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 26.03.2025 को प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछिंत/पुरस्कार घोषित- 25000/-(पच्चीस हजार) का इनामिया अभियुक्ता रेखा सिंह पत्नी स्व0 अवनीन्द्र कुमार सिंह निवासी 443 सिविल लाइन नियर कठवा मोड़ थाना कोतवाली जनपद आजमगढ हाल पता- पिता स्व0 भीष्म सिंह निवासी चुरिया थाना लार जनपद देवरिया उ0प्र0 को पायलट तिराहा भँवरनाथ के पास से समय करीब 13.25 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता –
1-रेखा सिंह पत्नी स्व0 अवनीन्द्र कुमार सिंह निवासी 443 सिविल लाइन नियर कठवा मोड़ थाना कोतवाली जनपद आजमगढ हाल पता- निवासी चुरिया थाना लार जनपद देवरिया उ0प्र0
अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 45/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना कन्धरापुर
2. मु0अ0सं0 174 ए भादवि थाना कन्धरापुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता थाना कन्धरापुर
2. व0उ0नि0 श्री रमेश कुमार थाना कन्धरापुर
3.उ0नि0 श्री जावेद अख्तर थाना कन्धरापुर
4. प्रभारी स्वाट टीम नन्द कुमार तिवारी
5. उ0नि0 मनीष पाल स्वाट टीम
6.. सर्विलांस सेल क0आ0 ग्रेड B चन्द्रमा मिश्रा
7. दिनेश कुमार यादव सर्विलांस सेल






