*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना- महराजगंजः किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*

थाना- महराजगंजः किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में ।
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 22.03.2025 को वादी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि एक बाल अपचारी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा आवेदक की पुत्री उम्र 17 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 103/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम एक बाल अपचारी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री अवधेश कुमार यादव द्वारा की जा रही है । बरामदगी व पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी है ।
पुलिस अभिरक्षा का विवरण-
दिनांक 26.03.2025 उ0नि0 अवधेश कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपचारी किशोर को दिनांक 26.03.25 को समय 11.27 बजे सुबह संरक्षण पुलिस में नियमानुसार लेकर अपचारी किशोर को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।