आजमगढ़ 07 अक्टूबर– वन्य प्राणी सप्ताह (01 से 07 अक्टूबर 2020) विभिन्न रेंजों में मनाया गया। प्रभागीय निदेशक सामानिक वानिकी प्रभाग, संजय बिश्वाल द्वारा वन्य जीव के महत्व को बताते हुए जन जागरूकता पैदा की गयी।
वन्य जीव सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों (वन्य जीव से सम्बन्धित निबन्ध प्रतियोगिता, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। लोगों को वन्य जीव के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण व पारिस्थितिकीतंत्र के लिए आवश्यक है। वन्य जीव वन में रहते हैं, लेकिन हम अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काटकर वनों को समाप्त कर रहे हैं, जिससे वन्य जीवों को रहने के लिए वनों की कमी हो गयी है। यही वजह है कि वन्य जीव शिकार के लिए आबादी वाले क्षेत्रों में आ रहे हैं। कुछ लोग वन्य जीवों का शिकार भी कर रहे हैं। हमें यह समझना होगा कि वन्य जीवों की सुरक्षा अत्यन्त जरूरी है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ों को लगाना होगा। साथ ही पेड़ों को काटने पर रोक लगाना होगा, जिससे हमारे वन्य जीव वनों में ही वास कर सकें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











