*TV20 NEWS || सियोल दक्षिण कोरिया:सुश्री विनीता सिंह ने दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुत किया*
सुश्री विनीता सिंह ने दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुत किया
सियोल (दक्षिण कोरिया), 21 जून 2025 — बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की पीएच.डी. शोधार्थी सुश्री विनीता सिंह ने “उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा में महिलाओं की सेवा स्थितियाँ एवं कैरियर उन्नयन: एक संस्थागत विश्लेषण” विषय पर अपना शोधपत्र कोरियन एसोसिएशन फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (KAPA) के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया। यह सम्मेलन 18 जून से 21 जून 2025 तक सेजोंग कॉमन कैंपस, दक्षिण कोरिया में आयोजित किया गया।
इस प्रतिष्ठित सम्मेलन का आयोजन सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन तथा केडीआई स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट के संयुक्त सहयोग से किया गया। सम्मेलन में विभिन्न देशों के शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और प्रशासनिक विशेषज्ञों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि सुश्री विनीता सिंह भी राजनीति विज्ञान विभाग, सामाजिक विज्ञान संकाय, बीएचयू में शोधकार्य कर रही हैं और उनका निर्देशन डॉ. शर्मा अभिनव (लोक प्रशासन) कर रहे हैं।






