TV 20 NEWS ||AZAMGARH :थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी व धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

मिशन शक्ति अभियान के तहत गम्भीरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय

दिनांक 14.05.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना गम्भीरपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 13.04.2025 को वादी अपनी रिश्तेदारी में गया था। इसी दौरान विपक्षी कृष्णा उर्फ निरहू पुत्र रामाश्रय निवासी अछीछी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष द्वारा वादी की 08 वर्ष एवं 06 वर्ष की नाबालिग पोतियों के साथ छेड़खानी की गयी तथा घटना के सम्बन्ध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 116/2026 धारा 75, 333, 351(3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में महिला एवं बाल अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कृष्णा उर्फ निरहू पुत्र रामाश्रय निवासी अछीछी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 14.05.2026 को अछिछी मोड़ से समय करीब 09.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त- अभियुक्त कृष्णा उर्फ निरहू पुत्र रामाश्रय निवासी अछीछी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 116/2026 धारा 75/333/351(3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम- उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा, कां0 सुरेश कुमार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।