*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना- जीयनपुरः हत्या के प्रयास में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 डण्डा बरामद*
हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 22.07.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना- जीयनपुरः हत्या के प्रयास में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 02 डण्डा बरामद ।
पूर्व की घटना/इतिहास –
दिनांक 22.07.2025 को आवेदिका माया पत्नी अजय निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ने थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 21/7/25 को समय करीब 7 बजे पुरानी रंजीश को लेकर गांव के 1.शैलेश पुत्र रामवृक्ष 2.देवआशीष पुत्र राजेश 3.आशीष पुत्र हरिश्चन्द्र 4.राजेश पुत्र रामवृक्ष 5.साधू उर्फ सैलेन्द्र पुत्र रामवृक्ष 6.चन्द्रेश पुत्र बलकरन 7. राजू पुत्र बलकरन 8.सुरेन्द्र पुत्र जयकरन 9.डब्लू पुत्र जयकरन 10. सुनैना पत्नी सुरेन्द्र 11 विजेन्द्र पुत्र चैतू निवासीगण हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ हमारे देवर सन्दीप व देवरान मन्जू को लाठी डण्डा से मार पीट रहे थे देवर सन्दीप व देवरान मन्जू की चिल्लाने की आवाज पर मेरे पति अजय बचाने के लिए घटना स्थल पर पहुचे उपरोक्त सभी लोग एक राय होकर मेरे पति को बुरी तरह से लाठी डण्डा से मारने पिटने लगे मेरे पति अजय व सन्दीप व मन्जू के चिल्लाने की आवाज पर मै मेरा वेटा समीर व अन्य लोग मौके पर पहुचे बचाने की कोशिश किये उपरोक्त मुज्जीमान देवर संदीप व मेरे पति अजय को मरा समझ कर छोडकर भाग गये मै आस पास के लोगो की मदद से P.H.C हरैया ले गयी जहा पर डा0 द्वारा हालत गम्भीर देखकर जिला अस्पताल आजमगढ रेफर कर दिया । आजमगढ सदर पहुचते ही मेरे पति अजय रास्ते मे ही दम तोड दिये तथा देवर सन्दीप व देवरान मन्जू की हालत गम्भीर बनी हुई है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 288/2025 धारा 3(5)/115(2)/105 BNS बनाम 1.शैलेश पुत्र रामवृक्ष निवासीगण हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ आदि 11 नफर के पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्या द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक 22.07.2025 को उ0नि0 अजय यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.चन्द्रशेखर उर्फ चन्द्रेश पुत्र बलकरन 2. सुरेन्द्र पुत्र जयकरन 3. सुनैना पत्नी सुरेन्द्र निवासीगण हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को मनिकाडीह चौराहा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ से समय 10:05 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया व अभियुक्तगण के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल 02 अदद लकड़ी के डण्डे को बरामद किया गया व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
1.चन्द्रशेखर उर्फ चन्द्रेश पुन बलिकरण उम्र करीब 55 वर्ष निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. सुरेन्द्र पुत्र जयकरन उम्र करीब 45 वर्ष निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. सुनैना पत्नी सुरेन्द्र उम्र करीब 40 वर्ष निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरणः-
1- घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल 02 अदद लकड़ी के डण्डा
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 288/2025 धारा 3(5)/115(2)/105 BNS थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 अजय भादव मय हमराह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 हरीश शुक्ला मय हमराह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़






