थाना निजामाबादः किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना–
दिनांक 17.07.25 को वादिनी की नाबालिग पुत्र उम्र लगभग 17 वर्ष को विपक्षी राजू पुत्र मुश्तफा निवासी करहां थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ बहला फुसला कर अगवा कल ले गया। घर में रखा जेवर व नगद रूपये भी अपने साथ ले गयी। कभी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चल सका । अभियुक्त के यहाँ फोन पर पूछताछ किये तो वो लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलोच किये और वादिनी की बेटी को वापस सौंपने से मना कर दिये। वादिनी की तहरीर पर दिनांक 18.07.25 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 256/25 धारा 87,137(2),352 बीएनएस बनाम राजू उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसकी विवेचना उ0नि0 उमेश सिंह द्वारा प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 22.07.25 को उ0नि0 उमेश सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 राजू उर्फ सहनवाज पुत्र मुस्तफा निवासी करहा थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ को गुलाब सेठ के भट्ठे के पास से समय करीब 8.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय /जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-राजू उर्फ सहनवाज पुत्र मुस्तफा निवासी करहा थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 256/25 धारा 87,137(2),352 बीएनएस थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण–
1. उ0नि0 उमेश सिंह 2. का0 संदेश थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़






