*TV 20 NEWS || AZAMGHARH : जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की माह अगस्त में प्राप्त रैंकिंग/ग्रेडिंग की समीक्षा किया

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की माह अगस्त में प्राप्त रैंकिंग/ग्रेडिंग की समीक्षा किया

बी, सी एवं डी ग्रेड प्राप्त विभाग कार्यों मे अपेक्षित प्रगति लाते हुए ग्रेडिंग/रैंकिंग में सुधार लाएं-जिलाधिकारी

पीएम सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाए-जिलाधिकारी

कार्यदायी संस्थाएं निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय मे गुणवत्तायुक्त पूर्ण करें-जिलाधिकारी

जिन परियोजनाओं के लिए अभी तक धनराशि अप्राप्त है, उसको सीएम डैशबोर्ड पोर्टल से हटाया जाये-जिलाधिकारी

जो परियोजनाएं पूर्ण हो जाए, उसे तत्काल विभाग को हैंड ओवर करें-जिलाधिकारी

पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के गुणवत्ता की जाँच कमेटी गठित कर कराये-जिलाधिकारी

सामूहिक विवाह योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए माह नवंबर की शुभ तिथियों में सामूहिक विवाह कराया जाए-जिलाधिकारी

आजमगढ़ 17 सितम्बर– जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे कल सायं कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रम से संबंधित सीएम डैशबोर्ड के अधिकारियों के साथ माह अगस्त 2025 मे प्राप्त ग्रेडिंग एवं रैंकिंग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

पीoएमoसूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में ग्रेड बी तथा रैंक 44 आने पर पी.ओ.नेडा द्वारा अवगत कराया गया कि योजना में लक्ष्य 11034 के सापेक्ष 1432 लाभार्थियों के यहां सिस्टम स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विकास खंड में जितने भी लाभार्थी पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत आवेदन किए हैं, उनका सत्यापन कराकर अधिक से अधिक वेन्डर सेलेक्शन का कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। सभी खंड विकास अधिकारियों को सूची के सत्यापन के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर योजना का कैंप अपने-अपने नगर पालिकाओं/नगर पंचायत में लगवाना सुनिश्चित करें व अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस योजना से जोड़े।

जिलाधिकारी ने उपायुक्त एनआरएलएम को निर्देशित किया कि डे एनआरएलएम के अंतर्गत आर0एफ0 तथा सीआईएफ फंड के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर ले तथा अगले महीने इसकी रैंक में सुधार अवश्य परीलक्षित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि प्रगति बढ़ाकर अगले माह ए ग्रेड प्राप्त करें। फैमिली आईडी की समीक्षा में बी ग्रेड प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि फैमिली आईडी के अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन कराकर माह सितंबर में विकास खंडो में 90 प्रतिशत की प्रगति अवश्य प्राप्त कर ली जाए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तथा नगर पंचायत को प्रतिदिन 100 आवेदन करने तथा लक्ष्य के सापेक्ष 90 प्रतिशत से अधिक आवेदन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारी नगर को क्षेत्र भ्रमण करने तथा प्रचार प्रसार द्वारा लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया।

15वां वित्त एवं पांचवा वित्त में बी ग्रेड मिलने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को अगले माह तक खंड विकास अधिकारियों से समीक्षा कर प्रगति बढ़ाकर ए ग्रेड प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। एमडीएम मे सी ग्रेड प्राप्त होने पर विद्यार्थियों की उपस्थिति 82.41 प्रतिशत आने के संबंध में पूछने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय का समायोजन होने के कारण उपस्थिति बढ़ी है। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति बढ़ाने तथा अगले माह तक ग्रेड में सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया।

सेतुओं के निर्माण में बी ग्रेड प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 2 को निर्देशित किया कि बूढनपुर, दीदारगंज, बरदह मार्ग पर मघुई नदी सेतु की भौतिक प्रगति बढ़कर ग्रेड में सुधार करे। व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत बी ग्रेड प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य आईटीआई को निर्देशित किया कि माह सितंबर में लक्ष्य के सापेक्ष शत- प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ग्रेड ए प्राप्त किया जाए।

निर्माण कार्यों में जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि जनपद में कुल 11 परियोजनाएं अनारंभ हैं, उनके संबंध में तत्काल कार्रवाई करके कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें तथा जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनको हैंडोवर करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं प्रयास कर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कराकर जांच करते हुए परियोजनाओं को हैंडओवर लेना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य में नहीं होगी।

अवगत कराया गया की परिवहन विभाग के कार्यालय तथा सारथी भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिस पर जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देशित किया की माह सितंबर में उसे हैंडोवर ले लिया जाए। पशुपालन विभाग की पांच वृहद गौशालाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, परंतु अभी भी हैंडोवर की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की जांच कर कर हैंडओवर लेना सुनिश्चित करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कार्यदाई संस्था यूपी आरएनएसएस द्वारा निर्माण कराए गए गौशालाओं में कुछ कमियां हैं, जिन्हें अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा परियोजना प्रबंधक यूपी आरएनएसएस को निर्देशित किया गया कि तीन दिवस के अंतर्गत समस्त कमियों को दूर करा लें, अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध प्रथम प्राथमिकता रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा दर्ज कर दी जाए।

अंत में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जिनके योजनाओं में ग्रेड ए है, वह माह सितंबर में भी इस प्रगति को सुनिश्चित करें तथा ग्रेड ए पाए और जिनके कार्यक्रम में ग्रेड बी, सी एवं डी है, वह स्वयं प्रयास कर इसके ग्रेड में सुधार कराएं।

सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया की माह नवंबर में 2 नवंबर ,8 नवंबर , 12 नवंबर एवं 16 नवंबर की शुभ तारीखों में सामूहिक विवाह आयोजित कर शत-प्रतिशत प्रगति कर ली जाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में सामूहिक विवाह योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराकर लक्ष्य के सापेक्ष आवेदनों को प्राप्त कर लिया जाए तथा उनका सत्यापन कराकर समस्त आवश्यक कार्रवाई माह सितंबर में पूर्ण कर ली जाए।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, सीएमओ, जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, डीआईओइस सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था उपस्थित रहे।