वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डा0 श्री अनिल कुमार (IPS) द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा उल्लेखनीय कार्यवाही की गयी।
➡️दिनांक 23.10.2025 को ग्राम कजराकोल में दो पक्षों के मध्य पूर्व विवाद को लेकर लाठी-डण्डा, लोहे की रॉड, फावड़ा आदि से आपसी मारपीट की घटना घटित हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों को गंभीर चोटें आयी थीं। इस संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 515/2025 धारा 3(5)/109/115(2)/352/351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अजय प्रताप सिंह द्वारा की जा रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 24.10.2025 को उ0नि0 अजय प्रताप सिंह मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नियाउज गेट के पास से अभियुक्त कवि यादव पुत्र हनुमान यादव निवासी ग्राम कजराकोल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 20 वर्ष को समय 12.25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
कवि यादव पुत्र हनुमान यादव, निवासी – ग्राम कजराकोल, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 20 वर्ष
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 515/2025, धारा 3(5)/109/115(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना – फूलपुर, जनपद – आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 अजय प्रताप सिंह का0 अभिषेक कुमार का0 शिवपाल सिंह – थाना फूलपुर जनपद – आजमगढ़






