TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना – गम्भीरपुरः चोरी के मुकदमे का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण, अन्तर्जनपदीय 02 अभियुक्त गिरफ्तार एवं माल बरामद।

दिनांक 23.10.2025 को थाना गम्भीरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लहबरिया स्थित एक प्लांट से 07 लोहे की डाई, 01 इन्वर्टर बैट्री एवं हैंड पाइप चोरी कर लिये जाने के संबंध में वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस संबंध में मु0अ0सं0 303/2025, धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी व अनावरण –
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष गम्भीरपुर के नेतृत्व में उ0नि0 सिन्धीलाल सोनकर मय टीम द्वारा की गयी कार्रवाई के क्रम में आज दिनांक 27.10.2025 को मुखबिर की सूचना पर लड्डन पुत्र हैदर (19 वर्ष) व वारीश पुत्र महादली (16 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम दुर्गापुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को लहबरिया मजार के पास से गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी –
दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ, जिसमें –
01 अदद बैटरी (एमरान टाल ट्यूबलर), 01 अदद इन्वर्टर (जेड सीरिज), 05 अदद कॉपर क्वायल, 01 फ्रिज कम्प्रेसर, 01 बैटरी (टाटा कम्पनी), 01 इन्वर्टर (जैनेक्स कम्पनी), 01 चार्जर स्टेबलाइजर, 01 वाटर पम्प तथा ₹5000 नगद शामिल हैं।
पूछताछ विवरण –
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था तथा इससे पूर्व थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की चोरी की थी।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 303/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
दोनो अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास –
मु0अ0सं0 303/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
मु0अ0सं0 233/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 सिन्धीलाल सोनकर का0 देवव्रत यादव का0 अखिलेश चौधरी थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़