TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना – रौनापारः जमीन विवाद में हत्या करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 कुदाल, लोहे की राड आदि बरामद
दिनांक 25.10.2025 को वादी श्रीमती आशा देवी पत्नी जितेन्द्र चौहान निवासी ग्राम सिरही थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गयी कि रात्रि लगभग 22.00 बजे उसके पति जितेन्द्र चौहान पुत्र मुसाफिर चौहान (उम्र लगभग 40 वर्ष) को जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर आरोपीगण ने गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी, लाठी-डण्डा, कुदाल से मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। उक्त घटना में वादिनी को भी चोटें आयीं।
तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 403/25 धारा 103(1), 115(2), 352 बी.ए.एन.एस. पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण –
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.10.2025 को थानाध्यक्ष रौनापार मन्तोष सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बघावर तिराहा से समय करीब 00.50 बजे वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
1. सुग्गन चौहान पुत्र इन्द्रपाल चौहान, उम्र 25 वर्ष
2. इन्द्रपाल चौहान पुत्र स्व० सुदर्शन चौहान, उम्र 53 वर्ष
3. राबड़ी देवी पत्नी इन्द्रपाल चौहान, उम्र 58 वर्ष
4. पार्वती देवी पत्नी सुग्गन चौहान, उम्र 30 वर्ष
(सभी निवासी ग्राम सिरही, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़)
बरामदगी –
01 अदद कुदाल, 01 अदद लोहे की रॉड, 02 अदद डण्डा (आलाकत्ल) तथा ₹500/- नगद।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 403/25 धारा 103(1), 115(2), 352 बी.ए.एन.एस., थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष मन्तोष सिंह
2. उ0नि0 सुमित सिंह
3. उ0नि0 चन्द्रदेव यादव
4. हे0का0 दिनेश कुमार
5. का0 अखिलेश पटेल
6. म0का0 सावित्री चौधरी
(थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़)






