*TV 20 NEWS || AZAMGARH:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में जनसुनवाई कर सुनी गईं आमजन की समस्याएं*

*प्रेस विज्ञप्ति– जनसुनवाई*
*दिनांक– 01.10.2026, जनपद आजमगढ़*

*🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में जनसुनवाई कर सुनी गईं आमजन की समस्याएं।

➡️ आज दिनांक 01.10.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस अवसर पर *क्षेत्राधिकारी लालगंज, श्रीमती आस्था जायसवाल* उपस्थित रहीं।

👉 जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाया जाए।

🔹 जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा जनविश्वास को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।