आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक मंडल कार्यालय नरौली पर गुरूवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि डा. विजय प्रताप (मुख्य सेक्टर प्रभारी मंडल आजमगढ़, पूर्व एमएलसी, पूर्व मंत्रीं) ने किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डा. विजय प्रताप ने कहा कि आज देश प्रदेश की माली हालत है। सीमा पर जवान, बार्डर पर किसान, बेकारी की हालत में नौजवान परेशान है, बलात्कार, हत्या, डकैती चरम सीमा पर है। वर्तमान सरकारें मूक दर्शक बनकर देख रही है। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाई चारा के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करें। जिससे आने वाले 2022 में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) पांचवी बार इस प्रदेश की मुख्यमंत्री बने। इस अवसर पर मा. हरिश्चन्द्र गौतम (मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ मंडल), मा. आजाद अरिमर्दन जी विधायक, मा. अरूण पाठक, संतोष राम, विनोद चौहान, सिकन्दर कुशवाहा, ओंकार शास्त्री, विजय कुमार, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, चेतई राम, राजाराम राजभर, रामजी सरोज, डा. अमरनाथ बौद्ध, संतोष राम, डा. हरिराम भाष्कर, राजकुमार, मुस्तवीर फराही, रामपाल ठाकुर, अरविन्द कुमार जिलाध्यक्ष एवं सभी विधानसभा अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।