विकास खण्ड मुख्यालय मार्टीनगंज़ में दिव्यांगजनों को वितरित किया गया कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण

विकास खण्ड मुख्यालय मार्टीनगंज़ में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को कुल 70 ट्राईसाइकिल का वितरण जयप्रकाश जायसवाल, जिला महामंत्री (भा0ज0पा0) द्वारा किया गया।
जिला महामंत्री (भा0ज0पा0) द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हितार्थ सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी जे0पी0 सिंह के द्वारा विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के सम्बन्ध में कैम्प में आये हुए सभी दिव्यांगजनों को पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर गौरव सिंह मोनू ब्लाक प्रमुख मार्टीनगंज, विकास राय मण्डल अध्यक्ष (भाजपा), दिनेश सिंह, मण्डल महामंत्री (भाजपा), विनीत जायसवाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष (भाजपा), ज्योति सिंह, गोलू राय, राजेश यादव, पिंकू राय तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी/उपनिदेशक जे0पी0सिंह, वरिष्ठ सहायक धर्मदेव भारती, दुर्गा सिंह, संजय कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।