आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त अजय उप्रेती का आगमन रविवार को जनपद में हुआ। उनके जनपद आगमन पर उनका स्वागत व अभिनंदन समारोह भारत रक्षा दल के जिला सचिव निशीथ रंजन तिवारी के आवास पर किया गया। इस स्वागत समारोह में सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश संगीता तिवारी, भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तिवारी, युवा कवि संजय पाण्डेय, भारत रक्षा दल के मोहम्मद अफज़ल, दुर्गेश श्रीवास्तव, रामजनम निषाद, सोनू मिश्रा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।