TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना–कोतवाली, जनपद आज़मगढ़ अशांति फैलाने, महिलाओं से अभद्रता एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
अशांति फैलाने, महिलाओं से अभद्रता एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
1. घटना एवं गिरफ्तारी का संक्षेप
दिनांक 09.12.2025 को उ0नि0 यश सिंह पटेल मय टीम कचहरी मुख्य मार्ग गेट संख्या 01 व 05 पर देखभाल/शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पहुँचे तो एक व्यक्ति पोस्टर एवं लाठी–डण्डा लेकर यातायात बाधित करता पाया गया। उक्त व्यक्ति वकीलों/राहगीरों से गाली-गलौज कर रहा था तथा महिलाओं पर अश्लील फब्तियाँ कसते हुए गलत इशारे कर रहा था।
विरोध व रोकने पर वह राहगीरों एवं पुलिस टीम को जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का–मुक्की करने लगा एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।
पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर समय 12:10 बजे अभियुक्त को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त राजीव तलवार पुत्र प्रद्युम्न नारायण सिंह निवासी राहुल नगर मडैया, थाना कोतवाली, उम्र 38 वर्ष
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0सं0 640/25 धारा 115(2)/352/351(3)/132/285/296/221 बीएनएस थाना कोतवाली आज़मगढ़
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 554/2025 – धारा 115(2), 125, 121(1), 132, 352, 351(3) बीएनएस, थाना कोतवाली आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 203/17 – धारा 186, 228, 353 भादवि, थाना कोतवाली आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 397/19 – धारा 332, 342, 504, 506 भादवि व 67/67B आईटी एक्ट, थाना कोतवाली आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 107/21 – धारा 143, 147, 323, 307, 504, 506, 427, 332, 333, 353, 186, 188, 153, 269 भादवि व 7 CLA एक्ट, थाना कोतवाली आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 175/24 – धारा 153A, 384, 504 भादवि, थाना कोतवाली आजमगढ़
6. मु0अ0सं0 278/24 – धारा 384, 501, 504 भादवि, थाना कोतवाली आजमगढ़
7. मु0अ0सं0 518/24 – धारा 132, 267, 296, 352, 356(2) बीएनएस व 12 न्यायालय अवमान अधिनियम, थाना कोतवाली आजमगढ़
8. मु0अ0सं0 640/25 – धारा 115(2)/352/351(3)/132/285/296/221 बीएनएस, थाना कोतवाली आजमगढ़ (वर्तमान केस)
गिरफ्तारी टीम
• उ0नि0 यश सिंह पटेल
• का0 काशी कुमार
• का0 हीरालाल
थाना कोतवाली, जनपद आज़मगढ़






