TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना निजामाबाद, जनपद आज़मगढ़ हत्या के प्रयास में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार — घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड व बाँस का डंडा बरामद
दिनांक 07.12.2025 को वादी राजीव पुत्र हरिलाल निवासी फरिहा थाना निजामाबाद द्वारा सूचना दी गई कि अभियुक्तगण उमेश पुत्र हरिलाल एवं अंकित पुत्र उमेश निवासी फरिहा द्वारा जमीन में पानी गिराने के विवाद को लेकर लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला किया गया तथा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई।
उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 405/2025 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) BNS पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अनिल कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
2. गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 09.12.2025 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी गई। अभियुक्तगण उमेश गौड़ एवं अंकित गौड़ घर पर मौजूद मिले। दोनों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए समय 10.15 बजे हिरासत में लिया गया।
अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप एवं बाँस का डंडा बरामद किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के दौरान माननीय उच्चतम न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णत: पालन किया गया।
3. गिरफ्तार अभियुक्त
1. उमेश गौड़ पुत्र हरिलाल गौड़, उम्र 45 वर्ष
2. अंकित गौड़ पुत्र उमेश गौड़, उम्र 19 वर्ष
निवासी – फरिहा, थाना निजामाबाद, जनपद आज़मगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 405/2025 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) BNS थाना निजामाबाद, जनपद आज़मगढ़
बरामदगी
* एक अदद लोहे की रॉड
* एक अदद बाँस का डंडा
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, चौकी प्रभारी फरिहा
2. हे0का0 नरेन्द्र नारायण यादव
3. का0 रवि कुमार मौर्य थाना निजामाबाद, आज़मगढ़ पुलिस






