TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग पीड़िता को बहला–फुसलाकर भगा ले जाने व यौन उत्पीड़न करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास –
दिनांक 27.09.2025 को वादी द्वारा थाना कप्तानगंज पर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पीड़िता को गांव का ही मोली उर्फ रामसुन्दर निषाद बहला–फुसलाकर भगा ले गया है। विवेचना के दौरान पीड़िता बरामद कर ली गई तथा उसके बयान व मेडिकल परीक्षण के आधार पर धारा 64 बीएनएस व 5(ठ)/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। मुकदमे की विवेचना उ0नि0 विजय सिंह गौड़ द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण –
आज दिनांक 09.12.2025 को उ0नि0 विजय सिंह गौड़ मय हमराह का0 अखिलेश कुमार द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त मोली उर्फ रामसुन्दर निषाद पुत्र गोविन्द निषाद निवासी तमरूआँ थाना कप्तानगंज को तमरूआँ पुलिया के पास से सुबह 11:30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
* मोली उर्फ रामसुन्दर निषाद पुत्र गोविन्द निषाद, निवासी तमरूआँ थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग –
* मु0अ0सं0 297/2025 धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं 5(ठ)/6 पॉक्सो एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 विजय सिंह गौड़ – थाना कप्तानगंज
2. का0 अखिलेश कुमार – थाना कप्तानगंज






