*TV 20 NEWSll BHADOHI :पीआरवी 6437 व थाना औराई के पुलिसकर्मियों द्वारा गुमशुदा 06 वर्षीय बालिका को परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक-09.12.2025
*◆ पीआरवी 6437 व थाना औराई के पुलिसकर्मियों द्वारा गुमशुदा 06 वर्षीय बालिका को परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया*
*◆पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मानवतापूर्ण कार्य को परिजनों ने सराहा एवं भूरि-भूरि प्रशंसा की*
*◆श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिसकर्मियों की तत्परतापूर्वक कार्यवाही की प्रशंसा की गई*
आज दिनांक 09.12.2025 को डायल 112 द्वारा समय करीब 19.36 बजे सायं सूचना प्राप्त हुआ कि 01अज्ञात बच्ची उम्र करीब 06 वर्ष चौकी उगापुर के पास खड़ी है। इस सूचना पर मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी उ0नि0 राजेन्द्र पाण्डेय व व0उ0नि0 सुनील कुमार मिश्रा, हे0का0 देवेन्द्र यादव, म0का0 रोहिणी खरवार, म0का0 मोनी चौहान के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर अज्ञात बच्ची को थाना स्थानीय पर लाकर पूछताछ किया गया तो बच्ची द्वारा अपने पिता का नाम राजन कनौजिया पुत्र कन्हैयालाल उर्फ नहरू कनौजिया निवासी समधाखास डीह थाना औराई जनपद भदोही बताया गया। त्वरित परिजनों की जानकारी/कार्यवाही करते हुये बच्ची के दादा कन्हैयालाल उर्फ नहरू कनौजिया पुत्र लड्डू कनौजिया निवासी समधाखास डीह थाना औराई जनपद भदोही को ग्राम प्रधान समधाखास श्री सुरेश कुमार यादव के समक्ष सुपुर्दगी में देकर घर भेजा गया।
*श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिसकर्मियों की तत्परतापूर्वक कार्यवाही की प्रशंसा की गई।*
*पुलिसकर्मियों का विवरण-*
1.व0उ0नि0 सुनील कुमार मिश्रा,
*मिशन शक्ति केन्द्र के पुलिसकर्मी*
1.उ0नि0 राजेन्द्र पाण्डेय
2.म0का0 रोहिणी खरवार,
3.म0का0 मोनी चौहान।
4.पीआरवी 6437 के कर्मी- कां0 महेश कुमार व HG चा0 बिहारी चौरसिया
*खाकी सिर्फ खाकी नहीं एक मुस्कान है_*






