*TV 20 NEWS || AZAMGARH :फर्जी फर्म वी0आर0 ट्रेडर्स पंजीकृत कर कूटरचित दस्तावेजों एवं फर्जी इनवॉइस बिल के माध्यम से लगभग 5.12 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 14.10.2026, जनपद आजमगढ़*

*🔹 फर्जी फर्म वी0आर0 ट्रेडर्स पंजीकृत कर कूटरचित दस्तावेजों एवं फर्जी इनवॉइस बिल के माध्यम से लगभग 5.12 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*
*🔹 थाना सिधारी पर पंजीकृत मुकदमे में पूछताछ के दौरान संलिप्तता पाए जाने पर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया।*
*🔹 अभियुक्त विकास राठौर, निवासी जनपद सीतापुर, को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।*

*पूर्व की घटना का विवरण*
दिनांक 08.07.2025 को वादी राजीव लाल अस्थाना, वरिष्ठ सहायक, राज्य कर कार्यालय, उपायुक्त (वि0अनु0शा0), राज्यकर आजमगढ़ संभाग द्वारा फर्जी फर्म पंजीकृत कर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी जीएसटी बिल तैयार कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) प्राप्त करने एवं राजस्व क्षति पहुंचाने के संबंध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 338/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 14.10.2026 को मुकदमे में नामजद अभियुक्त विकास राठौर पुत्र रामशंकर, निवासी ग्राम जियापुर, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर, उम्र करीब 21 वर्ष को पूछताछ हेतु थाना सिधारी बुलाया गया। पूछताछ के दौरान प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर अभियुक्त को समय करीब 12:15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
विकास राठौर पुत्र रामशंकर, निवासी ग्राम जियापुर, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर, उम्र करीब 21 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 338/2025, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) बीएनएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 मुरारी मिश्र, चौकी प्रभारी मुसेपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 मनोज कुमार यादव, चौकी मुसेपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।