*TV 20 NEWS || AZAMGARH :कोषागार आजमगढ़ में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास जारी; ‘जीवन प्रमाण’ और ‘Face Authentication’ ऐप से घर बैठे जमा करें प्रमाण पत्र*
कोषागार आजमगढ़ में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास जारी
‘जीवन प्रमाण’ और ‘Face Authentication’ ऐप से घर बैठे जमा करें प्रमाण पत्र
आजमगढ़ 14 अकटूबर 2026/
वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोषागार आजमगढ़ द्वारा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) प्रस्तुतीकरण को लेकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कोषागार में कुल पेंशनरों की संख्या 22,325 है, जिनमें से अब तक 11,724 पेंशनरों द्वारा डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है।
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने वाले पेंशनरों का वित्तीय वर्षवार विवरण निम्नलिखित है:
• वित्तीय वर्ष 2020-21: 1005
• वित्तीय वर्ष 2021-22: 1051
• वित्तीय वर्ष 2022-23: 1812
• वित्तीय वर्ष 2023-24: 2006
• वित्तीय वर्ष 2024-25: 2428
• वित्तीय वर्ष 2025-26: 2780
01 अप्रैल 2026 से 14 अकटूबर 2026 तक: 642
आसान डिजिटल ऐप्स के माध्यम से घर बैठे सुविधा:
प्रशासन द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 10,601 पेंशनरों ने अभी तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रस्तुत नहीं किया है। वृद्ध एवं अस्वस्थ पेंशनरों को कोषागार के चक्कर काटने से बचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा तकनीकी रूप से बेहद सरल व्यवस्था दी गई है। पेंशनर अपने स्मार्टफोन में निम्नलिखित डिजिटल ऐप्स का उपयोग कर घर बैठे ही अपना जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं: जीवन प्रमाण ऐप -इस आधिकारिक ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके पेंशनर बायोमेट्रिक डिवाइस (यदि उपलब्ध हो) के माध्यम से अपना विवरण सत्यापित कर सकते हैं।
*•Aadhaar FaceRD App(Face Authentication);यह सबसे सरल और आधुनिक तकनीक है। इसके तहत पेंशनर को किसी अतिरिक्त बायोमेट्रिक डिवाइस की आवश्यकता नहीं होती। पेंशनर अपने स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे से चेहरा (Face) स्कैन करके आधार कार्ड के डेटा के माध्यम से तुरंत अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
जागरूकता के लिए विशेष अभियान:
पेंशनरों को इन डिजिटल ऐप्स और वेबसाइट के उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए कोषागार द्वारा विशेष पहल की जा रही है: नवम्बर माह में विशेष अभियान: प्रतिवर्ष नवम्बर महीने में पेंशनरों को ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाता है।
• पेंशनर दिवस पर प्रोत्साहन: आगामी 17 दिसम्बर को ‘पेंशनर दिवस’ के अवसर पर भी सभी पेंशनरों को इन मोबाइल ऐप्स का उपयोग करने और ससमय जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए विशेष रूप से उत्प्रेरित किया जाएगा।
*कोषागार प्रशासन ने सभी शेष पेंशनरों और उनके परिवार के सदस्यों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द इन मोबाइल ऐप्स का उपयोग कर अपना जीवन प्रमाण पत्र दर्ज कराएं।*






