*TV 20 NEWS || AZAMGARH :नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ द्वारा सोनवारा मोड़, रानी की सराय में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 14.10.2026, जनपद आजमगढ़*
*🔹 नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ द्वारा सोनवारा मोड़, रानी की सराय में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक।*
*🔹 डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फिशिंग, म्यूल अकाउंट एवं सेक्सटॉर्शन जैसे साइबर अपराधों से बचाव के बताए गए तरीके।*
*🔹 साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की दी गई जानकारी।*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 14.10.2026 को थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ की टीम द्वारा नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के अंतर्गत सोनवारा मोड़, रानी की सराय में बजाज ऑटो सर्विस मोटर मैकेनिक जनपद यूनियन संघ के सदस्यों के साथ साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लाउडहेलर के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं पम्पलेट वितरित कर आमजन को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी पुलिस अधिकारी, सीबीआई अधिकारी अथवा साइबर पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धनराशि की मांग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त फर्जी ऐप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराने, गिफ्ट एवं लॉटरी का लालच देने तथा सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती कर ठगी करने जैसे तरीकों से भी सावधान रहने की जानकारी दी गई।
सोशल मीडिया फिशिंग के संबंध में फर्जी सपोर्ट अकाउंट, जल्दबाजी में कार्रवाई करने के लिए भेजे गए संदेशों तथा संदिग्ध लॉगिन लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही म्यूल अकाउंट एवं फर्जी मोबाइल नंबरों के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गई।
*सेक्सटॉर्शन से बचाव हेतु विशेष जागरूकता*
साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने, वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने तथा बाद में ब्लैकमेल कर धनराशि मांगने के तरीकों के बारे में बताया गया। आमजन को अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से बचने तथा किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग होने पर घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।
साइबर पुलिस की अपील
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा भारत सरकार के पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से धोखाधड़ी की धनराशि को रोकने एवं वापस कराने की संभावना बढ़ सकती है।
*जागरूकता अभियान में उपस्थित पुलिसकर्मी*
उ0नि0 शिवकुमार उपाध्याय, हे0का0 कल्लू प्रसाद, हे0का0 सुखनन्दन सिंह, का0 विशाल यादव, का0 मुकेश भारती, म0का0 संज्ञा देवी एवं म0का0 हसीना खातून, थाना साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़।






