*TV20 NEWS || AZAMGARH : भूमि विवाद के वजह से हुए रजनीश की हत्याकांड का हुआ खुलासा, 04 नफ़र अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला-क़त्ल बरामद*

*प्रेस–नोट*

*थाना – कोतवाली, जनपद आज़मगढ़*

*दिनांक – 10.12.2025*

*भूमि विवाद के वजह से हुए रजनीश की हत्याकांड का हुआ खुलासा — 04 नफ़र अभियुक्त गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला-क़त्ल बरामद*

*वादी का विवरण व पूर्व घटना / इतिहास-*

अवगत कराना है कि दिनांक- 06.12.2025 को वादी *राघव पाण्डेय पुत्र सत्यभूषण पाण्डेय,* निवासी ग्राम मार्रा कर्मनाथपट्टी थाना रौनापार जनपद आज़मगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी गई कि—उनके पुत्र *रजनीश पाण्डेय (उम्र लगभग 45 वर्ष)* का पिछले लगभग 20 वर्षों से *नगीना सिंह, इन्द्रसेन सिंह, भीमसेन सिंह, उग्रसेन सिंह* निवासीगण पुरूषोत्तमपुर बनकट थाना मुबारकपुर तथा *आजम पुत्र अलीम* निवासी दाऊदपुर बाघखालीस थाना जीयनपुर से 03 बीघा भूमि को लेकर गंभीर विवाद व मुकदमेबाजी चल रही थी। वादी के अनुसार अभियुक्तगण द्वारा उनके पुत्र रजनीश पाण्डेय को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके थे।
दिनांक *06.12.2025* को रजनीश पाण्डेय गाँव से अपनी पत्नी के पास आज़मगढ़ लौट रहे थे, तभी लगभग *06:30 बजे सिकरौड़ा पुलिया* पर घात लगाए बैठे अभियुक्तों ने रोककर हमला किया। ललकार के बाद *नगीना सिंह* ने तमंचे से फायर किया, गोली सीने में लगने से रजनीश पाण्डेय की बाद में अस्पताल में मृत्यु हो गई। इस पर *मु0अ0सं0 637/25, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस* थाना कोतवाली में पंजीकृत हुआ।
गिरफ्तारी का विवरण-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक *यादवेन्द्र पाण्डेय* मय टीम द्वारा मुकदमे से संबंधित वांछित 04 अभियुक्तों को दिनांक *10.12.2025, समय 00:15 बजे शिवालिक मेडिकल कॉलेज, सिक्स लेन, थाना कोतवाली* के पास से गिरफ्तार किया गया।
अपराध का तरीका (Modus Operandi)
• भूमि विवाद व लगातार मुकदमों के चलते अभियुक्त रंजिश में थे।
• सभी अभियुक्तों ने रजनीश पाण्डेय को समाप्त करने हेतु *पूर्व–नियोजित षड्यंत्र* बनाया।
• दिनांक 06.12.2025 को शाम 06 बजे के आसपास अभियुक्तगण *सिकरौड़ा पुलिया* पर पहले से छिपकर खड़े रहे।
• रजनीश पाण्डेय के पहुँचते ही पुत्रों — इन्द्रसेन, भीमसेन व उग्रसेन — ने ललकारा।
• इसके बाद *नगीना उर्फ रामनगीना सिंह* ने 315 बोर तमंचे से सीने पर गोली मारी।
• सभी अभियुक्त खेतों के रास्ते से फरार हो गए। पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने भूमि-विवाद को ही हत्या का मुख्य कारण स्वीकार किया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. *नगीना उर्फ रामनगीना सिंह* पुत्र भगवती सिंह — उम्र 59 वर्ष
2. *इन्द्रसेन उर्फ संतोष सिंह* पुत्र रामनगीना सिंह — उम्र 41 वर्ष
3. भीमसेन उर्फ गुलगुल सिंह पुत्र रामनगीना सिंह — उम्र 38 वर्ष
4. उग्रसेन उर्फ लाडो सिंह पुत्र रामनगीना सिंह — उम्र 32 वर्ष
*बरामदगी*
• 01 अदद *अवैध तमंचा 315 बोर*
• 01 अदद *खोखा कारतूस*
• 01 अदद *जिन्दा कारतूस 315 बोर*
(अभियुक्त नगीना सिंह द्वारा प्रयोग किया गया आला-क़त्ल)
*पूछताछ का सार*
पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि—
• पीड़ित से लंबे समय से *जमीन का विवाद व मुकदमेबाजी* चल रही थी।
• रजनीश पाण्डेय द्वारा लगातार नए मुकदमे किए जाने व धमकियों के कारण वे उससे अत्यधिक परेशान थे।
• इसे हमेशा के लिए समाप्त करने की नीयत से अभियुक्तों ने *सामूहिक रूप से योजना बनाकर हत्या की।*
• हत्या का फायर *नगीना सिंह* द्वारा करना स्वयं अभियुक्तों ने स्वीकार किया।
*पंजीकृत अभियोग*
*1-मु0अ0सं0 637/25, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस,* थाना कोतवाली, जनपद आज़मगढ़
*आपराधिक इतिहास*
(1) *नगीना सिंह*
• मु0अ0सं0 *637/25* धारा 103(1)/3(5) बीएनएस थाना कोतवाली
• मु0अ0सं0 *315/23* धारा 147/323/325/34/504/506 भादवि थाना मुबारकपुर
(2) *इन्द्रसेन सिंह*
• मु0अ0सं0 *637/25* धारा 103(1)/3(5) बीएनएस थाना कोतवाली
(3) *भीमसेन सिंह*
• मु0अ0सं0 *637/25* धारा 103(1)/3(5) बीएनएस थाना कोतवाली
• मु0अ0सं0 *315/23* धारा 147/323/325/34/504/506 भादवि थाना मुबारकपुर
(4) *उग्रसेन सिंह*
• मु0अ0सं0 *637/25* धारा 103(1)/3(5) बीएनएस थाना कोतवाली
• मु0अ0सं0 *315/23* धारा 147/323/325/34/504/506 भादवि थाना मुबारकपुर
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
• प्रभारी निरीक्षक *यादवेन्द्र पाण्डेय*
• उ0नि0 *अखिलेश नारायण सिंह,* चौकी प्रभारी बलरामपुर
• उ0नि0 *रामकिशोर शर्मा,* चौकी प्रभारी ब्रह्मस्थान
• का0 *विवेक शर्मा,* का0 *अखिलेश कुशवाहा,* कां0 *सुमित*
• हे0का0 *अजब नारायण सिंह,* कां0 *आशीष यादव*
थाना कोतवाली, जनपद आज़मगढ़