TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ चोरी की घटना कारित करने वाले बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
दिनांक 16.12.2025 को वादी हुबईराम विश्वकर्मा पुत्र शंकर विश्वकर्मा, निवासी ग्राम पारा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना सरायमीर पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 16.12.2025 को उसकी आटा चक्की की दुकान में नामजद एक बालअपचारी थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा छत के रास्ते दुकान में घुसकर बिक्री के ₹5050/- चोरी कर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे वादी एवं उसके पुत्र द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया। वादी द्वारा बताया गया कि उक्त बाल अपचारी पूर्व में भी इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त रहा है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 482/2025, धारा 305, 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस संरक्षण / गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 16.12.2025 को समय करीब 23.55 बजे, उ0नि0 हरिकेश शर्मा थाना सरायमीर पर कार्य सरकार में मौजूद थे कि वादी मुकदमा अपने साथ एक बाल अपचारी एवं चोरी के रुपये लेकर थाना कार्यालय उपस्थित हुआ। पूछताछ के दौरान बाल अपचारी द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई। उक्त बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बरामदगी का विवरण–
बाल अपचारी के कब्जे से निम्न बरामदगी की गई—
• ₹500 के 10 नोट
• ₹50 का 01 नोट
कुल बरामदगी – ₹5050/- (पाँच हजार पचास रुपये मात्र)
पंजीकृत अभियोग का विवरण–
1. मु0अ0सं0 482/2025, धारा 305 बीएनएस, धारा 317(2) बीएनएस, थाना – सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी / कार्यवाही करने वाली टीम–
• उ0नि0 हरिकेश शर्मा मय हमराह, थाना – सरायमीर, जनपद आजमगढ़।






