*TV20 NEWS ||AZAMGARH:थाना – मेहनगर: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, बदली हुई नंबर प्लेट बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 21.12.2025*
*थाना – मेहनगर, जनपद आजमगढ़*
*चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, बदली हुई नंबर प्लेट बरामद*
➡️दिनांक 21.12.2025 को थाना मेहनगर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सिंहपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। उ0नि0 अक्षय प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के समय अभियुक्त रामू उर्फ रामलाल पुत्र उछाहू निवासी कटहन, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिस पर बदली हुई नंबर प्लेट UP 50 BL 8195 लगी हुई थी।
➡️उक्त बरामदगी के संबंध में थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0 545/25 धारा 303(2)/317(2), 318(4), 338, 336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं विवेचना प्रचलित है।
➡️गिरफ्तारी/अनावरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.12.2025 को उ0नि0 अक्षय प्रताप सिंह मय हमराह का0 चंदन राय, का0 नीरज कुमार एवं का0 सुदीप यादव द्वारा कस्बा सिंहपुर में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अभियुक्त रामू उर्फ रामलाल को समय करीब 10:20 बजे चोरी की मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
रामू उर्फ रामलाल पुत्र उछाहू
निवासी – कटहन, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़
*बरामदगी का विवरण*
एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल, बदली हुई नंबर प्लेट UP 50 BL 8195
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1. उ0नि0 अक्षय प्रताप सिंह
2. का0 चंदन राय
3. का0 नीरज कुमार
4. का0 सुदीप यादव
पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।






