*TV 20 NEWS || AZAMGARH:आजमगढ़ में नीट पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई, सपा ने सरकार पर साधा निशाना*
प्रकाशनार्थ,
जनपद-आजमगढ़ पर दिनांक- 21.07.2026 को नीट पेपर लीक को लेकर छात्र-छात्राओं, नौजवानों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन के लिए कर रहे थे सभी लोग साथ कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में इकट्ठा हो रहे थे।
शांतिपूर्ण, अहिंसक प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं, नौजवानों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा और उनको गालियां दिया।
छात्र-छात्राओं, नौजवानों, युवाओं के हाथ में संविधान व बाबा साहब की तस्वीर थी जिसको पुलिस ने जबरदस्ती छीन कर फेंक दिया।
नौजवान जंतर मंतर दिल्ली से संसद भवन तक जाने वाले प्रदर्शन को रोके जाने के विरोध में,विरोध जता रहे थे उनके हाथों में न लाठी, न डंडा था उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण, अहिंसक था।उन लोगों ने मेरे आवास पर आकर सभी घटनाओं को बताया इस संबंध में अधिकारियों से बात कर अवैधानिक तरीके से छात्र-छात्राओं, नौजवानों , युवाओं का दमन किए जाने का विरोध जताया।
बड़ी तादाद में नौजवान आ रहे थे उनको जगह-जगह पुलिस ने रोका पुलिस की दमनात्मक कार्यवाही की समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने भर्त्सना किया ।
आज देश में जिस तरीके से जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना व प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज किया गया।
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में पार्टी के सभी सांसद वहां पर जाकर आंदोलनकारियों के संघर्ष में शामिल रहे।अन्य पार्टियों के नेता गण सांसद धर्मेंद्र यादव, चंद्रशेखर रावण, संजय सिंह, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति,समाजसेवी योगेंद्र यादव, आदि बहुत से लोगों ने आंदोलन का समर्थन किया और संघर्ष में शरीख हुए।
यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है देश का युवा वर्ग अंगड़ाई ले चुका है वह बढ़ती बेरोजगारी,कमर तोड़ महंगाई, किसानों की दुर्दशा, मजदूरों की समस्या से मर्माहत है।
भा.ज.पा.सरकारें धर्म व जाति के नाम पर राजनीत कर रही हैं जिनको जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिसिया दमन व अत्याचार बर्दास्त नहीं करेगी।






