*TV 20 NEWS || AZAMGARH:केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना से मिले विपिन कुमार सोनी, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं*
प्रेस विज्ञप्ति
राष्ट्रीय एकता विकास मंच के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री विपिन कुमार सोनी ने भारत सरकार के माननीय केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री वी. सोमन्ना जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर श्री विपिन कुमार सोनी ने माननीय मंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए प्रभु श्रीराम से उनके निरंतर राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सफलता की प्रार्थना की।
भेंट के दौरान राष्ट्रीय एकता विकास मंच के संगठनात्मक विस्तार, रेलवे से जुड़े जनहित के विषयों, जल शक्ति से संबंधित विकास कार्यों तथा समसामयिक राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई।
श्री सोनी ने राष्ट्रीय एकता विकास मंच की जनसेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया तथा भविष्य में जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने का विश्वास व्यक्त किया।
अंत में राष्ट्रीय एकता विकास मंच की ओर से माननीय मंत्री श्री वी. सोमन्ना जी को पुनः जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं।
जय भगवान विश्वकर्मा।
जय विज्ञान।
जारीकर्ता:
राष्ट्रीय एकता विकास मंच






