TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में बाल विवाह मुक्त भारत व वीर बाल दिवस पर विशेष अभियान

आजमगढ़ 24 दिसम्बर– निदेशालय महिला कल्याण उ०प्र० एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी आजमगढ़ द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय आजमगढ़ के स्तर से आज बाल विवाह मुक्त भारत एवं “वीर बाल दिवस थीम पर विशेष अभियान चलाया गया।

ब्लाक पल्हनी में स्थित विहान बालिका आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम किया गया, जिसमें बालिकाओं ने बाल विवाह एवं वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में नाटक, डॉस एवं पोस्टर बनाकर प्रस्तुत किया गया साथ ही जेण्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती अन्नू सिंह द्वारा उपस्थित छात्राओं अध्यापिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गयी। साथ ही यह भी बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका व 21 वर्ष से कम उम्र का बालक का विवाह बाल विवाह के अंतर्गत आते हैं, जो बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत कठोर दंड का प्रावधान है जिसमें दो साल की कैद व एक लाख रुपए का जुर्माना हो सकता हैं उनको उनके मौलिक अधिकारों शिक्षा व स्वास्थ से वंचित करता है। इस अपराध को रोकने के लिए हम सबको मिल कर प्रयास करना चाहिए।

इसके साथ-साथ वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में गुरू गोविन्द्र जी के साहिबजादों ने छोटी उम्र में भी मातृभूमि एवं धर्म की रक्षा हेतु दुश्मनों का बहादुरी से कैसे सामना किया ये बच्चों को बताया गया की उनकी शौर्यगाथा उनकी हमारी धरोहर है एवं विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं व सुरक्षा से सम्बन्धित सभी हेल्प लाईन नम्बर यथा 1090, 181, 112, 108 व शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम में विभाग की ओर से हब फॉर इम्पॉवरमेन्ट ऑफ वूमेन के अन्तर्गत कार्यरत प्रीति उपाध्याय, मिशन कोआर्डिनेटर, सरिता पाल, केन्द्र प्रबन्धक, वन स्टॉप सेन्टर, प्रिया प्रसाद, वार्डन एवं आध्यिपका रही।