राष्ट्रीय पत्रकार समर्पित संघ भारत के मंडल अध्यक्ष बने जगदंबा उपाध्याय

आजमगढ़:- राष्ट्रीय पत्रकार समर्पित संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह द्वारा जनपद के बेहद लोकप्रिय जगदंबा उपाध्याय को आजमगढ़ मंडल का मंडल अध्यक्ष बना कर कार्यभार सौंपा गया। जगदंबा उपाध्याय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर संजय राही ,एंकर अभय तिवारी, राहुल पांडेय, विशाल उपाध्याय ,बादल उपाध्याय, प्रवीण उपाध्याय ,अजय श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सहित अन्य लोगों ने श्री उपाध्याय को शुभकामनाएं व बधाइयां दीं।