TV 20 NEWS || AZAMGARH : जनपद – आजमगढ़ 03 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर 94 पुलिस कर्मियों का अंतर-थाना स्थानांतरण, 34 पुलिस कर्मी पुलिस लाइन स्थानान्तरित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा जनपद में 03 वर्ष की निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण कर चुके पुलिस कर्मियों के प्रशासनिक स्थानांतरण किए गए हैं।
➡️इस क्रम में जनपद के 19 थानों से कुल 94 पुलिस कर्मियों का स्थानान्तरण जनपद के विभिन्न थानों में किया गया। थाना-वार विवरण निम्नवत् है—
थाना मेंहनगर से 14, मुबारकपुर से 11, महराजगंज एवं अहरौला से 10-10, कोतवाली, सिधारी, बिलरियागंज एवं सरायमीर से 07-07, फूलपुर एवं निजामाबाद से 04-04, पवई एवं जहानागंज से 03-03, गम्भीरपुर, जीयनपुर, दीदारगंज एवं रानी की सराय से 02-02 तथा रौनापार, तहबरपुर, कंधरापुर एवं मेंहनाजपुर से 01-01 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।
➡️इसके अतिरिक्त, जनपद के 16 थानों से कुल 34 पुलिस कर्मियों (मुख्य आरक्षी/आरक्षी) का स्थानांतरण पुलिस लाइन, आजमगढ़ किया गया।
➡️उक्त स्थानांतरण जनहित, प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्य-प्रभावशीलता बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए हैं।






